अनुविभागीय अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों का सत्यापन करें,कलेक्टर दिनेश जैन ने समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये निर्देश

शाजापुर,
सभी नगरीय निकाय एवं जनपद पंचायतें प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची अपने क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी को दें। अनुविभागीय अधिकारी सूची में से रेण्डमली हितग्राहियों का सत्यापन करेंगे। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज समयसीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय, अनुविभागीय अधिकारी श्री नरेन्द्र नाथ पाण्डेय व सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री अजीत श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने कहा कि शासन की हितग्राहीमूलक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन भ्रष्टाचार मुक्त होना चाहिये। जिन शासकीय कर्मचारियों द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही एवं लेतलाली की जाती है, उनके विरूद्ध संबंधित विभाग अनुशासनात्मक कार्यवाही करें। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के प्रभारियों को समय-समय पर बदलते भी रहें। कलेक्टर श्री जैन ने आगामी 21 दिसम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री के शाजापुर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा ‍िक वे आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। किसी भी प्रकार की सामुहिक रूप से समस्याएं प्राप्त होने पर उसका भी त्वरित निराकरण कराएं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की समस्याओं का निराकरण करें। इस अवसर पर कलेक्टर ने समयसीमा में निराकृत किये जाने वाले पत्रों पर की गई कार्रवाई तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की।

07 दिसम्बर 2022 को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर जिले में संग्रहित की जाने वाली राशि के संबंध में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि 07 दिसम्बर को वे स्थानीय बाजारों में जाकर आमजन को सहयोग राशि प्रदान करने के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने कहा कि एक ही दिवस में राशि एकत्रित कर सेना को सौंपी जायेगी।
#TL
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |