उज्जैन विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में फिर एक नया प्रयोग , भस्मारती के बाद श्रद्धालुओं के मोब पर आएगा फीडबैक फोन

उज्जैन,,

विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर में लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती में शामिल होने और दर्शन करने आते हैं

बाबा महाकाल की दिव्य अलौकिक भस्म आरती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन महाकाल मंदिर प्रबंध समिति से परमिशन बनवा कर ही भस्म आरती में प्रवेश लिया जाता है भस्म आरती में दलालों के द्वारा श्रद्धालुओं को परमिशन बनवाने के नाम से मोटी रकम ली जाती है हर दिन कोई न कोई श्रद्धालुओं भस्मारती के नाम ठंग सा महसूस करता है इसलिए अब ये सहारा लिया जा रहा है

आरती खत्म होने के बाद मोबाइल पर आएगा फीडबैक फ़ार्म और फोन, पूछेंगे 5 सवाल

महाकाल मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल्द ही एक नया प्रयोग करने जा रही है। जिससे भस्म आरती परमिशन को लेकर हो रही कालाबाजारी पर रोक लगेगी साथ ही श्रद्धालुओं के अनुभव का फायदा भी मिलेगा। एक दो दिन के बाद से ही सुविधा शुरू होगी जिसके तहत भस्म आरती में शामिल हुए श्रद्धालुओं के पास मैसेज या फोन आएगा जिसमे 5 सवाल पूछे जायेंगे। इसमें ये भस्म आरती के अनुभव के साथ साथ ये भी पूछा जायेगा की आपकी आरती की परमिशन किसने बनवाई और इसके लिए आपसे कितनी राशि ली गई।

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना सुबह होने वाली भस्म आरती में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते है। भस्म आरती के नाम कई लोगो के साथ ठगी की घटना आये दिन होती है। महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अब महाकाल मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि जल्द ही महाकाल मंदिर के काल सेंटर से फोन द्वारा श्रद्धालुओं से फीडबैक लिया जाएगा। साथ ही परमिशन करवाने वाले सभी श्रधालुओ के पास एक फीड बेक मैसेज भी भेजा जाएगा। जिसको श्रद्धालु भर कर देंगे। इस मेसेज में महाकाल मंदिर और भस्म आरती से जुड़े 5 सवाल होंगे जिनको भरकर श्रद्धालु देंगे।

भस्म आरती अनुमति के नाम कालाबाजारी पर रोक

महाकाल मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में भस्म आरती करना चाहते है। लेकिन रोजाना मात्र 1600 भक्तों को ही आरती के लिए अनुमति मिलती है। ऐसे में कई लोग आरती के नाम पर भोले भाले श्रद्धालुओं के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। कई भक्तों ने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अब मंदिर समिति ने निर्णय लिया है कि जिस भक्त का परमिशन करते समय नंबर डाला गया था उसके पास फोन और एसएमएस के माध्यम से साड़ी जानकारी ली जाए और उनसे 5 सवालों के उत्तर लेकर मंदिर की व्यवस्था को ठीक किया जा सके।

भस्म आरती के ख़त्म होने के बाद शामिल होने वाले भक्तों के पास 2 से 3 घंटे के बीच एक फीडबैक फ़ार्म आएगा जिसमे 5 सवाल होंगे। इन सवालों के जवाब से मंदिर समिति अपनी व्यवस्था को दुरस्त करेगी।

1 भस्म आरती में आपका अनुभव कैसा था।

2 भस्म आरती की परमिशन आपने किसके माध्यम से करवाई।

3 भस्म आरती की परमिशन के लिए आपको कितना शुल्क देना पड़ा।

4 कोई असुविधा तो नहीं हुई।

5 आरती की परमिशन के लिए आपसे तय शुल्क से ज्यादा रुपए की डिमांड तो नहीं की गई।

भस्म आरती के नाम से श्रद्धालुओं को दलालों के द्वारा ठगी को रोकने के लिए यह प्रयास महाकाल मंदिर के प्रशासक संदीप सोनी के द्वारा किया जा रहा है देखना यह होगा कि यह प्रयास मंदिर प्रशासक के लिए कितना आसान होता है

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |