महाविद्यालयों के सभी विद्यार्थियों के नाम निर्वाचक नामावली में जोड़े,उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव

शाजापुर, 02 दिसम्बर 2022/ भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के दिशा-निर्देशों के पालन में आज उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत कुमार श्रीवास्तव द्वारा शाजापुर जिले के महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतर्गत महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नाम जोड़ने की कार्यवाही शत्-प्रतिशत पूर्ण कराने के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में महाविद्यालय लीड कॉलेज एवं जिले के विधानसभा क्षेत्र 167-शाजापुर, 168-शुजालपुर एवं 169- कालापीपल में आने वाले महाविद्यालय के प्राचार्यों द्वारा 30 नवम्बर 2022 को भेजे गये प्रपत्र में अपने-अपने महाविद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थी के मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आवेदन के संबंध में जानकारी दी गई। महाविद्यालय जेसएन शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज सहायक प्राध्यापक डॉ. आनंद अजनोदिया ने जानकारी देते हुए बताया गया कि उनके महाविद्यालय में 18-19 वर्ष के 1233 विद्यार्थी अध्ययनरत है, जिनमें से 190 के फार्म जमा किये गये है। 432 विद्यार्थियों के नाम पूर्व से दर्ज है एवं 611 विद्यार्थियों ने स्वयं ऑनलाईन पोर्टल VHA पर नाम दर्ज कर दिये है। उनके द्वारा किये गये कार्य की सराहना की गई एवं अन्य प्राचार्यों को भी शेष रहे विद्यार्थियों के नाम 06 दिसम्बर 2022 तक अनिवार्यतः फार्म प्राप्त करने के निर्देश दिये गये।

निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुनील तिवारी द्वारा कॉलेज के सभी महाविद्यालय के प्राचार्य/प्रतिनिधि से महाविद्यालय वार जानकारी प्राप्त की गई। जिसके अनुसार जिले में 950 विद्यार्थियों के फार्म प्राप्त कर निकाय स्तर पर जमा किये गये है एवं 1244 विद्यार्थियों द्वारा स्वयं ने अपने नाम जोडने के लिये आवेदन पत्र बीएलओ, ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से प्रस्तुत कर दिये गये है। सभी प्राचार्यों को 08 दिसम्बर 2022 तक शेष रहे सभी 18-19 वर्ष एवं 17+ के विद्यार्थियों के फार्म 6 प्राप्त कर जिला निर्वाचन द्वारा नियत प्ररूप में प्रमाण पत्र लीड कॉलेज के माध्यम से प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। महाविद्यालय के सभी प्राचार्यो द्वारा उप जिला निर्वाचन अधिकारी को शेष रहे विद्यार्थियों के फार्म नियत समयावधि में प्राप्त कर तहसील, निकाय स्तर पर जमा कर अवगत कराने के लिये प्रमाण पत्र नियत 09 दिसम्बर 2022 को जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करने के लिये अवगत कराया गया।

बैठक में लीड कॉलेज प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस.के. तिवारी, बीकेएसएन कॉलेज शाजापुर सहायक प्राध्यापक श्री वी.पी. मीणा एवं नोडल अधिकारी एवं अन्य कॉलेज के प्राचार्य तथा प्रतिनिधि मौजूद थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |