वृद्ध मां और बेटी के घर में घुसे दो नकाबपोश बदमाश, shajapur जिले का मामला

शाजापुर जिला मुख्यालय के आदित्यनगर में कल देर शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई। एक वृद्ध मां और उसकी अधेड़ बेटी को घर में अकेला पाकर दो नकाबपोश बदमाश लूट की नियत से घर में घुसे। बदमाशों ने हथियार के दम पर बेटी के गले से सोने की चेन झपट ली। घर की प्रथम मंजिल पर नल फिटिंग का काम कर रहे लोग भी नीचे उतर कर आ गए। ऐसे में बदमाश यहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बीएसएनएल में कार्यरत शीला सोनी (52) अपनी मां शांता सोनी (70) के साथ आदित्य नगर में रहती है। उसके घर पर निर्माण कार्य के बाद नल फिटिंग का काम चल रहा है। शीला सोनी ने बताया गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 से 7 बजे के बीच वह अपनी मां के साथ घर में ही थी और बैग जमा रही थी। इसी दौरान अचानक दो बदमाश घर में घुस आए। घर में घुसते ही एक बदमाश ने उसकी मां को धक्का देकर गिरा दिया और उनकी गर्दन चाकू अड़ा दिया। वहीं दूसरे बदमाश ने पीछे से शीला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और उसका गला दबा दिया। शीला सोनी ने बताया कि इसके बाद बदमाश ने उससे रुपए की मांग की। जब शीला चिल्लाने लगी तो बदमाश ने अपने हाथ से उसका मुंह दबा दिया और अपने पास रखी पिस्टल निकाल ली। शीला सोनी ने बताया कि जब बदमाश ने उसकी आवाज बंद करने के लिए उसके मुंह को अपने हाथ से दबाया तो शीला ने बदमाश के हाथ पर जोर से कई बार काट लिया। इससे बदमाश की पकड़ कमजोर हो गई। तभी घर में नल फिटिंग करने वाले मजदूर भी आवाज सुनकर पहली मंजिल से नीचे उतरकर आ गए। जिन्हें देखते ही बदमाश यहां से भाग गए।

लालघाटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इधर जानकारी मिलने के बाद एएसपी टीएस बघेल भी घटना स्थल पर पहुंच गए। पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। घटना के बाद दोनों मां और बेटी को जिला अस्पताल में लाया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |