अच्छे कार्य करने वालों की हमेशा प्रशंसा होती है – कलेक्टर श्री जैन —- कोषालय के कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति समारोह में कलेक्टर ने कहा

Shajapur

अच्छे कार्य करने वालों की हमेशा प्रशंसा होती है एवं उन्हें हमेशा याद रखा जाता है। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने गत दिवस जिला कोषालय शाजापुर के सहायक वर्ग-2 श्री गफूर खान एवं दफ्तरी श्रीमती सौरमबाई की सेवानिवृत्ति पर आयोजित हुए समारोह में कही। इस मौके पर वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी श्री जीएल गुवाटिया, जिला पेंशन अधिकारी श्री आरबी धाकड़, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ के श्री रघुवीर सिंह पंवार, सहायक कोषालय अधिकारी श्री भारत भूषण श्रीवास्तव, श्री नरेन्द्र विजयवत, सहायक पेंशन अधिकारी श्री किशोर पाटीदार, श्री राजेन्द्र रिणवा, श्री वसीम खान, श्री अनिल शर्मा सहित कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी एवं शासकीय सेवकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने कहा कि सहायक वर्ग-2 श्री गफूर खान द्वारा 41 वर्ष 3 माह और 2 दिन की सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनके द्वारा दक्षता के साथ संपन्न किये गये कार्यों के कारण ही उनकी प्रशंसा हो रही है। सेवानिवृत्ति पर इतने सारे लोगों का उपस्थित होना इस बात का प्रमाण है कि श्री गफूर खान काफी लोकप्रिय रहे हैं। कलेक्टर ने उन्हें आगामी समय आनंद एवं सुखमय व्यतित होने की शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि जिला कोषालय अधिकारी श्री गुवाटिया सभी के प्रति सहानुभूति रखते हैं और कार्यों को भी समय पर पूरा करते हैं। वर्तमान में श्री गुवाटिया को कोषालय के कार्यों के साथ-साथ अनेक दायित्व भी सौंपे गये हैं, जिनका निर्वहन उनके द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी श्री गुवाटिया ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत सेवानिवृत्त दोनों कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किये गये।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |