Ujjain ऋषिनगर में दिनदहाड़े चोरी, चोरों के हौंसले बुलंद डीआईजी कार्यालय से 500 मीटर की दूरी पर है घटनास्थल CCTV देखे

उज्जैन, बुधवार 30 नवंबर को शहर के ऋषिनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरी हो गई। दो चोर सीनियर एमआईजी ऋषिनगर में रहने वाले सेवानिवृत्त अधीक्षण यंत्री वी के वैष्णव के घर में दोपहर 3.30 बजे ताला तोड़कर घुसे और आधे घण्टे में वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गये। श्री वैष्णव परिवार सहित एक विवाह समारोह में शामिल होने शहर से बाहर गए हुए हैं इसलिए चोरी गए सामान की जानकारी नहीं मिल सकी है। शाम 7 बजे श्री वैष्णव के एक परिचित ने टूटा ताला देखकर माधवनगर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया और सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की पहचान की है। गौरतलब है कि घटनास्थल डीआईजी कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर है ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |