मंडला -मवई थाना क्षेत्र के गांव झिगराटोला के जंगल में एक जमाई ने अपनी पत्नि और सास की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी….जंगल में हुए खूनी खेल से पूरा क्षेत्र दहल गया….घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके पर मौजूद रहा…और उसने ही डायल 100 को सूचना दी…. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची मवई पुलिस घटना को देख हक्के बक्के रह गई…. और आरोपी को गिरफ्तार कर उससे धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है…. बताया गया है कि आरोपी सियाराम धुर्वे निवासी बहरमुंडा पौडी का विवाह झिगराटोला की 20 बर्षीय ज्योति धुर्वे के साथ हुआ था….शादी के बाद से ही आरोपी ससुराल में ही घर जमाई बन कर रह रहा था….. कुछ समय से दोनो पति पत्नि के बीच धार्मिक और आपसी बात को लेकर विवाद चल रहा था….आरोपी अगर में घर में कुछ करने या कोई बात करने के लिए कहता था….जिसकी बात को सास और पत्नि दोनो ही नही मानते थे…. और पत्नि ज्योति की मां यानी आरोपी की सास रत्तो बाई पति अपनी बेटी का पक्ष रखती थी…. आरोपी पत्नि ज्योति को अपने घर ले जाना चाहता था….. लेकिन सास की दखल के चलते ऐसा नहीं हुआ है…. इन्ही बातो और रोज रोज की परिवारिक कलह से परेशान हो गया….जिसके बाद जंगल में लकड़ी काटने के लिए गई हुई पत्रि और सास के गर्दन और सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उसको मौत के घाट उतार दिया…. जिससे बाद दोनो की जंगल में ही मौत हो गई… जंगल में कुछ मिनिटे तक खूनी खेल चलता रहा है….इस बीच वह मौके से फरार नहीं हुआ है……और उसने डायल 100 को जानकारी देकर खुद ही पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी….और अपने आप को पुलिस को हवाले कर दिया…