रेस्टोरेंट/ढाबो से 5 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त, संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज

उज्जैन 30 नवम्बर । कलेक्टर श्री आशीष सिंह द्वारा होटलो/रेस्टोरेन्ट करने के लिये खाद्य विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल का गठन किया गया है।
जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती नुज़हत बकाई के निर्देशन में संयुक्त जांच दल द्वारा नागझिरी ,कॉसमॉस मॉल के सामने स्थित रेस्टोरेन्ट/होटलों में रसोई गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग की जांच की गई। जांच दौरान होटल दरबार पैलेस से 1 रसोई गैस सिलेण्डर, जय भेरुनाथ नाश्ता पॉइंट से 1, लेविन लाइव से 2, तथा चांदनी चौक दिल्ली-6 से 1 रसोई गैस सिलेण्डर इस प्रकार कुल 5 रसोई गैस सिलेण्डरो का व्यावसायिक उपयोग करते पाये जाने कारण जप्त किये गये तथा होटल दरबार पैलेस के संचालक विशाल सज्जन सिंह , जय भेरुनाथ नाश्ता पॉइंट के संचालक नारूलाल कुमावत, लेविन लाइव के संचालक प्रथमेव भावसार तथा चांदनी चौक दिल्ली-6 के संचालक आलेख दुबे के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।
जांच कार्यवाही सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री यु के पाण्डेय , कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री नागेश दाहिमा, श्री चंद्रशेखर बारोड़, श्री समद खान, श्रीमती रश्मि खामबेटे तथा श्रीमती अंकिता जोशी द्वारा की गई। जांच कार्यवाही सतत् जारी रहेगी l

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |