सरपंच धोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें- कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री चौहान

शाजापुर

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी कार्यपालन यंत्री श्री विजय सिंह चौहान ने अवगत कराया कि कुछ लोगों द्वारा सरपंचों को फोन करके बोला जा रहा है कि उनके ग्राम में नलजल योजना शुरू हो रही है और मजदूरों को भुगतान करने के लिए खाता नंबर चाहिये। भुगतान के संबंध में फोन लगाने के बाद कहा जाता है कि ओटीपी नंबर दीजिए, आपके खाते में भुगतान किया जा रहा है। कार्यपालन यंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस तरह की धोखाधड़ी से सरपंच सावधान रहें। किसी भी व्यक्ति को ग्राम पंचायत या व्यक्तिगत खाता नंबर एवं ओटीपी नहीं दें।

कार्यपालन यंत्री श्री चौहान ने बताया कि विगत 27 नवम्बर को ग्राम पंचायत उदली सरपंच द्वारा अवगत कराया गया कि उनके मोबाइल पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉल कर बताया गया कि आपके ग्राम की नल जल योजना के कार्य शुरु करने हेतु मजदूर भेजे जा रहे हैं, जिसके भुगतान के लिए आपका खाता नंबर दे दीजिए एवं आपके खाते में कम से कम 50000 रूपये रहें। इसके लिए मैं आपको पैसे ट्रांसफर कर रहा हूं वह पैसे निकाल कर मेरे मजदूरो को दे देना। आपके गांव की नल जल योजना के काम चालू हो रहे हैं। कार्यपालन यंत्री श्री चौहान ने बताया कि उक्त ग्राम की नल जल योजना वर्तमान में स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधीन है और योजना किसी भी एजेंसी को आवंटित नहीं की गई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ग्राम पंचायतों के सरपंचों से मोबाइल नंबर लिया जा कर उनके द्वारा फ्रॉड कर उनके खाते से सारी राशि निकाल ली जाती है। इस संबंध में पूर्व में भी ग्राम पंचायत बोलाई सचिव, ग्राम पंचायत पलसावद, ग्राम पंचायत मखावद, ग्राम पंचायत दूधाना एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा भी अवगत कराया गया है कि नल जल योजना के नाम पर मजदूरी के भुगतान के लिए पैसे भेजने का बहाना बनाकर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों को फ्रॉड कर उनके खाते से पैसा निकालने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा सरपंचों को निशाना बनाया जा रहा है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा ओटीपी नंबर मांगा जाता है वह कुछ ही देर में खाते में जमा सारी राशि उनके द्वारा निकाल ली जाती है। अतः सभी को सूचित किया जाता है कि नल जल योजना से संबंधित किसी भी प्रकार का कॉल आता है तो ओटीपी नंबर नहीं दें और सूचना पुलिस में दर्ज कराएं।
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |