जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम रतनुपरा का निरीक्षण कर ग्राम विकास योजना को तैयार किया

शाजापुर,
ग्राम पंचायत सुन्दरसी के ग्राम रतनपुरा को सांसद आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयन होने पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती मंजूषा विक्रांत राय ने अधिकारियो एवं ग्रामीणजनो से चर्चा की। उल्लेखनीय है कि सांसद श्री महेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा ग्राम रतनपुरा का चयन सांसद आदर्श ग्राम योजना में किया गया है।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती राय ने आज योजना से संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर ग्राम विकास योजना को तैयार किया। इस अवसर पर जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा ग्रामीणो से चर्चा कर आदर्श ग्राम के लिए आवश्यक बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। इस अवसर पर सांसद आदर्श ग्राम योजना के चार्ज अधिकारी श्री के.सी. भूतड़ा द्वारा सांसद आदर्श ग्राम योजना के संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत शासन के निर्देशों का वाचन किया। उपसंचालक कृषि जिला शाजापुर टीडीए द्वारा किसानों को उन्नत कृषि के संबंध में जानकारी प्रदान की। जनप्रतिनिधि के रूप में ग्राम सुन्दरसी के सरपंच ने भी ग्राम के विकास के लिए अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर तहसीलदार पोलायकलां, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्वास्थ्य अधिकारी का अमला उपस्थित था।
Jansampark Madhya Pradesh
Zila Panchayat Shajapur
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |