कालापीपल पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चंदन चोर गिरोह पकड़ा, प्रेसवार्ता में थाना प्रभारी ने मिडिया को जानकारी

कालापीपल पुलिस द्वारा चंदन चोर गिरोह का खुलासा कर कुल चंदन 70 किलो 700 ग्राम कीमती 229200 रू का मसरूका बरामद किया,,
चंदन की तस्करी में लिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु जिले में तत्पर कार्रवाही जारी है, जिसके चलते जिला पुलिस कप्तान की कुशल नेतृत्व में अवैध रूप से चंदन की कटाई कर धन लाभ अर्जित करने वालों पर विशेष रूप से निगाह रखी जा रही थी। थाना कालापीपल क्षेत्र में चंदन तस्कर गिरोह के काफि समय से क्षेत्र में सक्रिय होने की सुचना थी। जिसकी सुचना पुलिस को मिल रही थी इसी तारतम्य में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्रीमान जगदीश डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान टी० एस० बघेल, श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री दयाराम माले के मार्ग दर्शन में चंदन तस्करो पर कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कालापीपल रवि भण्डारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया टीम में उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे, सउनि अमित नागर, प्रआर नीलेश श्रोत्रिय, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक विवेक गोस्वामी आरक्षक प्रशांत भदौरिया आरक्षक नयन यादव, आरक्षक राकेश मीणा आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक शिवपाल सिंह को शामिल कर चंदन तस्कर पर कार्रवाही हेतु लगाया गया ।
👇यह खबर फेसबुक, यूट्यूब ट्विटर पर भी है
👇खबर अच्छी लगे तो मित्रो को शेयर करें
👇 इंतजार करे खबर की वीडियो नीचे खुलेगी👇

, दिनांक 28.11.22 को टीम को मुखबिर द्वारा सुचना मिली की तीन व्यक्ति पेदल पेदल ढाबलाधिर के जंगल से चोरी का चंदन लेकर कहीं जाने की सूचना पर थाना प्रभारी श्री रवि भण्डारी के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाही करते हुये मुखबिर सुचना पर ढाबलाधिर के जंगल से गठित टीम द्वारा आरोपी रहीस खॉ पिता छितर खाँ मुसलमान उम्र 37 साल निवासी चायनी इकबाल पिता अल्ताफ खॉ उम्र 50 साल निवासी चायनी , इदरिश पिता हलीम खॉ मुसलमान उम्र 28 साल निवासी ग्राम नांदनी जो कि बोरियों में रखकर चंदन ले जा रहे थे जिनके कब्जे से 50 किलो 200 ग्राम चंदन कीमती 147200 रू व चंदन काटने के उपकरण लोहे के गिरमिट कुल्हाडी, आदि जप्त किये गये है व आरोपी गणों द्वारा उक्त चुराया हुआ चंदन ग्राम जाबडिया भील के युसुफ पिता बन्ने खॉ निवासी जाबडिया भील को बेचना बताया गया है । जिस पर से आरोपी युसुफ पिता बन्ने खॉ उम्र 47 साल निवासी जाबडिया भील को गिरफ्तार कर आरोपी युसुफ से 20 किलो 500 ग्राम चंदन कीमती 82000 रू का आरोपी के बाडे में से जप्त किया गया है। आरोपी युसुफ से पूर्व में भी वर्ष 2018 में पुलिस द्वारा ट्रक मे कुल 339 किला चंदन जप्त किया गया था। आरोपी युसुफ चंदन है। पुलिस द्वारा कुल चंदन 70 किलो 700 ग्राम चंदन कुल कीमती 229200 रू का चंदन जप्त किया गया है । आरोपी गणों के विरूद्ध थाना कालापीपल पर अपराध क्रमांक 607/22 धारा 379,411, भादवि एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41,42, के अर्न्तगत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया आरोपी गणों को आज दिनांक 29.11.22 को माननीय न्यायालय शुजालपुर में पेश किया जाकर आरोपी गणों का पुलिस रिमांड लिया जाकर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी । अभ्यस्त तस्कर

उक्त सराहनीय कार्य मै थाना प्रभारी कालापीपल रवि भण्डारीं उपनिरीक्षक तेजप्रकाश बोहरे सउनि अमित नागर, प्रआर नीलेश श्रोत्रिय, आरक्षक वेदप्रकाश परमार, आरक्षक विवेक गोस्वामी आरक्षक प्रशांत भदौरिया आरक्षक नयन यादव, आरक्षक राकेश मीणा आरक्षक सुमित पटेल, आरक्षक शिवपाल सिंह की मुख्य भुमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |