घर वाले शादी में व्यस्त, चोरों ने घर पर किया हाथ साफ – शादी वाले सूने घर को बदमाशों ने बनाया निशाना,

अकोदिया। नगर के वार्ड क्र. 15 स्थित एक सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया। जहां बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया उस घर में शादी थी और सभी लोग धर्मशाला गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने यहां रखी ज्वेलरी सहित 50 हजार रू. के माल पर हाथ साफ किया है।


जानकारी के अनुसार कोमल सिंह पिता बंशीलाला की पुत्री की शादी शुक्रवार के दिन थी और घर पर बारात आइ हुई थी। जिसके कारण पूरा परिवार धर्मशाला में व्यस्त था। जिसका फायदा उठाते हुए देर रात बदमाशों ने गोदरेज में रखे पैसे और ज्वेलरी निकाल लिए रफू चक्कर हो गए। जब सुबह परिजन घर आए तो आगे वाले गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान अस्त व्यस्त था। इसके बाद बदमाशों ने पीछे वाले दरवाजे का भी ताला तोड़ दिया और उसी से भागने में सफल हो गए। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। इस पर थाना प्रभारी अरविंदसिंह तोमर मय दलबल के पहुंचे और डाग स्क्वॉड को भी बुलवाया गया। जिसने पूरे घर को बारीकी से स्कैन किया। वहीं आसपास के क्षेत्र को भी डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कैन किया। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी है। टीआई तोमर ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। परिजनों ओर पड़ोसियों से बयान लिए हैं। जांच की जा रही है।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

देवास की बेटी मुस्कान शेख ने गौरान्वित किया शेख नायता समाज का नाम, कलेक्टर एसपी प्रदेश की टॉपर बेटी को सम्मानित किया     |     सिंहस्थ-2028 से पर्यटन और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा- CM मोहन यादव     |     इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, ईमेल में लिखा- समय रहते बचा लो, वरना…     |     ये cctv आपके होश उड़ा देगा ! देखें कैसे चौराहे पर खड़े वाहनों को स्कूल बस ने रौंद दिया     |     रायपुर में दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक में हुई जोरदार टक्कर,13 लोगों की दर्दनाक मौत     |     भोपाल के लाल बत्ती चौक पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने मचाया कोहराम, कई वाहनों को मारी टक्कर     |     बड़नगर-बदनावर हाईवे पर बने टोल नाके के कर्मचारियों ने महिलाओं और युवकों को पीटा, 5 गिरफ्तार     |     पत्नी ने पति की आंखों में दवाई डाली फिर बेडरूम में किलर को भेज बाहर उसकी मौत का इंतजार करने लगी     |     झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, 8 लोग झुलसे, हालत गंभीर     |     सफेद धुएं के बीच दूल्हा-दुल्हन की हुई रॉयल एंट्री, पास में खड़ी बच्ची की सिकुड़ने लगी नसें, स्मोक से मौत     |