किसानों की सुविधा के लिये “एम.पी. फार्मगेट एप्प, किसान की फसल अब कही भी बिक सकेगी

शाजापुर, 25 नवम्बर 2022/ मंडी बोर्ड भोपाल के द्वारा किसानों की सुविधा के लिये “एम.पी. फार्मगेट एप्प” की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए कृषि उपज मंडी समिति शाजापुर में जनप्रतिनिधियों, किसानों, व्यापारियों, हम्माल, तुलैया एवं मंडी कर्मचारियों की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज 25 नवम्बर को मंडी प्रांगण शाजापुर में किया गया।

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) शाजापुर श्री नरेन्द्रनाथ पाण्डेय, किसान कल्याण एवं कृषि विकास उपसंचालक श्री के.एस. यादव, मार्कफेड जिला विपणन अधिकारी श्री प्रवीण रघुवंशी, एम.पी. एग्रो के प्रबंधक, उन्नत कृषक श्री शरद भण्डावत, पूर्व मंडी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री रमेश पाटीदार, जिला व्यापारी संघ अध्यक्ष श्री किरणसिंह ठाकुर, किसान संघ के प्रतिनिधि श्री सत्यनारायण पाटीदार, श्री मुकेश पाटीदार, एवं जिले की कृषि उपज मंडियों के सचिव एवं व्यापारियों की उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशला में एम.पी. फार्मगेट एप्प के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं उक्त एप्प से प्राप्त होने वाले लाभ के संबंध में अवगत कराया गया तथा एल.सी.डी. के माध्यम से मोबाईल पर एम. पी. फार्मगेट एप्प इन्स्टाल के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित कृषकों के एन्ड्रोइड मोबाईल पर उक्त एम.पी. फार्मगेट एप्प को इन्स्टाल कर संचालन कार्य से अवगत कराया गया, एवं मंडी के लेखापाल श्री धाकड़ द्वारा उपस्थित अतिथियों, कृषकों एवं व्यापारियों का आभार व्यक्ति किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |