शाजापुर, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं के तहत सास-बहु सम्मेलन

शाजापुर, 26 नवम्बर 2022/ बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना कालापीपल के सेक्टर अरनिया में घरेलु-हिंसा तथा उन्मुलन विषय पर गत दिवस सास-बहु सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत श्रीमती प्रभा उपाध्याय, संरचप महोदया श्रीमती रजनी देवी के द्वारा मॉ सरस्वती को माल्यापर्णण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके पश्चात परियोजना अधिकारी श्री ललित राठौर द्वारा घरेलु हिंसा क्या होती है इसी प्रकार, घरेलु हिंसा उन्मुलन अधिनियम, पाक्सो एक्ट, वन स्टाप सेन्टर, गुड टच बैड टच, महिला हेल्पलाईन नम्बर 1090, चाईल्ड हेल्पाईन नंबर 1098 आदि के बारे मे समझाया। सुश्री नीलम चैहान (प्रभारी डीपीओ) विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही बाल विवाह अधिनियम के बारे में बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती प्रभा उपाध्याय द्वारा महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आहवान किया गया। ग्राम संरपच श्रीमती रजनी देवी चंन्द्रवंशी ने बताया की ग्राम पंचायत अरनियाकलां सदैव महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण में सदैव सहयोग करेगी।

सहायक संचालक सुश्री नीलम चैहान ने उपस्थितों को समझाया कि बाल विवाह करना उपराध है तथा इसके लिए शासन द्वारा कानुनन महिलाओं के लिए 18 वर्ष तथा पुरूषो के लिए 21 वर्ष निर्धारित की गई है। पर्यवेक्षक अल्का सिटोके ने गर्भवती महिलाओ के देखभाल के विषय पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओ एवं बालिकाओ में से बालिका नमृता बेरागी ने अपने अनुभव साझा किये साथ ही बालिका श्वेता बेरागी ने अपनी सारगर्भित कविता के माध्यम से महिला अधिकारो की बात कही

कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित अतिथियो, जनप्रतिनिधियो, महिलाओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका का आभार आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती नीतु सोनानिया द्वारा व्यक्त किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |