एमपीवीएचए संस्था द्वारा स्पेशल डे गतिविधि के उपलक्ष्य में विश्व बाल दिवस गतिविधि का आयोजन किया गया

शाजापुर जिले के बैरछा ब्लॉक के बैरछा में आंगनवाड़ी सेक्टर भवन में मध्य प्रदेश वॉलेंट्री हेल्थ एसोसिएशन संस्था द्वारा जे.एस.आई. के सहयोग से एम-राइट परियोजना के अंतर्गत कोविड वैक्सीनेशन परियोजना के तहत स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ समन्वय कर स्पेशल डे गतिविधि के अन्तर्गत विश्व बाल दिवस गतिविधि का आयोजन 05 वर्ष तक के आंगनवाड़ी में पंजीकृत बच्चों व उनकी माताओं के बीच किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग CDPO मैडम रेणु गोमे,स्वास्थ्य विभाग से डॉ.आरपी सोलंकी, आंगनवाड़ी सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती रंजना बामनिया, सुपरवाइजर श्रीमती ममता सौराष्ट्रीय,सरपंच जयप्रकाश नाहर,आंगनवाड़ी कार्यकर्ताऐं आशा कार्यकर्ताऐं व अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राज्य परियोजना समन्वयक मनीष सक्सेना के नेतृत्व में जिला समन्वयक जयप्रकाश पटेल एवं टीम के द्वारा विश्व बाल दिवस गतिविधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई,जिसमे जयप्रकाश पटेल द्वारा संस्था व एम राइट परियोजना के बारे में व अपनी टीम के सभी साथियो का परिचय दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरपी सोलंकी द्वारा (मिजल्स रूबेला)कोविड व रूटीन टीकाकरण की सम्पूर्ण जानकारी बच्चों व उनकी माताओं को विस्तृत रूप से दी गयी। महिला एवं बाल विकास विभाग से उपस्थित सेक्टर सुपरवाइजर रंजना बामनिया द्वारा न्यूट्रेशन (पोषण आहार) संबंधित जानकारी सभी बच्चों व उनकी माताओं को दी गयी। सीडीपीओ रेणु गोमे द्वारा कार्यक्रम में मार्गदर्शन देते हुए परियोजना स्तर पर ओर स्वास्थ्य संबंधी सभी गतिविधियों में पूर्ण रूप से सहयोग करने का आश्वासन दिया गया और साथ ही एमपीवीएचए के इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 बच्चें व माताएं उपस्थित रहें। साथ ही विश्व बाल दिवस के उपलक्ष में आंगनवाड़ी में पंजीकृत 05 वर्ष तक के बच्चों को उपहार स्वरूप सीटी और बच्चों व उनकी माताओं को पौष्टिक आहार का पैक बनाकर सभी को वितरित किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक जयप्रकाश पटेल, ब्लॉक समन्वयक सुनिल परमार, क्लस्टर समन्वयक मोना नामदेव, ईश्वर पुरी गोस्वामी,बाबूलाल नागर,कविता प्रजापति आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |