Shajapur मेसर्स गीतांजलि मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का लाईसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित,, खबर में जाने कारण

शाजापुर
—-
निरीक्षण में अनियमितता पाए जाने पर खाद्य एवं औषधि प्राशासन औषधी अनुज्ञापन प्राधिकारी श्री अहिरवार द्वारा मेसर्स गीतांजलि मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का लाईसेंस 7 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। जारी आदेशानुसार निरीक्षण के समय औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं नियमावली 1945 के उल्लंघन सम्बंधी अनियमितताओं पायी गई थी। जिसमें- रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट श्री निरंजन ठाकुर पिता श्री विजय कुमार ठाकुर की अनुपस्थिति में दवाओं का विक्रय श्री जितेन्द्र प्रजापति के द्वारा किया जा रहा था। दवाओ का विक्रय बिल निरंतर जारी नहीं किये जा रहे थे, अंतिम बिल क्रमांक 811 दिनांक 04 सितम्बर 2022 को जारी किया गया था, बिल क्रमांक 808 रिक्त पाया गया। तापमान संवेदनशील औषधि Tetanus Vaccine Injection B.no. A0103222 Mfg Dt. 06/2021 Exp. dt. 05/2024 stock 0.5ml x 9 Injection बंद रेफ्रिजरेटर में पायी गई। जिसको कि 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर संधारित्र नहीं किया गया। शेड्यूल एच 1 रजिस्टर में दवाईयों की प्रविष्टि ठीक तरह से नहीं की जा रही थी, जिसमें अंतिम प्रविष्ट 21 जनवरी 2021 को की गई।

उल्लेखनीय है कि नशा मुक्ति भारत अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री दिनेश जैन के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजू निदारिया के आदेश के तहत खाद्य एवं औषधि प्राशासन औषधी अनुज्ञापन प्राधिकारी श्री प्रदीप अहिरवार द्वारा शाजापुर जिले की मेसर्स गीतांजली मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर नवीन नगर शाजापुर, मेसर्स शिवाय मेडिकल स्टोर शुजालपुर एवं मैसर्स शाह मेडिकल स्टोर शाजापुर का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान महाकाल मेडिकल स्टोर मोहम्मदखेड़ा से औषधी के दो नमूने एवं शिवाय मेडिकल स्टोर शुजालपुर से छः नमूने लिए गए।
#JansamparkMP
#jansamparkshajapur

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |