Video अंतराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश,22 चोरियों के साथ दो नकबजनी का खुलासा,23 मोटर साईकिलों सहित नकबजनी में गये सोने चांदी के जेवरात व नगदी जप्त,लगभग 18 लाख रुपये से अधिक का मशरुका जप्त*

थाना ब्यावरा शहर, जिला राजगढ़, पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अवधेश कुमार गोस्वामी (भा.पु.से.) द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को सम्पत्ति संबंधी अपराधों, लूट, डकैती, चोरियों, नकबजनी पर अंकुश लगाने व चोरों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री मनकामना प्रसाद व एसडीओ(पी) ब्यावरा श्रीमती नेहा गौर के निर्देशन में ब्यावरा (शहर) पुलिस टीम को अंतराज्यीय चोर गिरोह को पकडने में सफलता प्राप्त हुई he


विदित हो कि दिनांक 26-27 अक्टूवर 2022 की दरमियानी रात अज्ञात चोरों द्वारा आदर्श कालोनी में सात घरों के ताले तोडकर सोना चांदी के जेवरात , नगदी रुपये व अन्य सामान चुराकर नकबजनी की घटना को अंजाम दिया गया था जिस पर अपराध क्रं. 627/22 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई जिस पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर घटना का तुरंत खुलासा करने हेतु निर्देशित किया गया था टीम के द्वारा तत्परता के साथ अज्ञात आरोपियों की पतारसी सीसीटीव्ही फुटेज एवं सायबर के माध्यम से मोबाईल नम्बरों की सर्चिंग की जा रही थी कि दिनांक 30.11.2022 को फिर से किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा अवधपुरी कालोनी ब्यावरा में गेट का ताला तोडकर मोटर साईकिल चुराई गई जिसपर से अपराध क्रं. 634/22 धारा 457, 380 भादवि का पंजीबद्ध किया गया। क्षेत्र में बढती बारदातों को देखकर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सघन पेट्रोलिंग एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चैकिंग हेतु अभियान चलाया गया जिसके दौरान एक संदिग्ध वाहन पकडाया जाने पर उसके तार से तार जोडे गये तो चोरी करने वाला एक अन्तराज्यीय गिरोह सामने आया जिनके बारदात करने का तरीका रैकी करके विपरीत दिशा मे मोटर सायकिल खपा कर दीगर प्रान्त मे चले जाना फिर वहां बारदात करके अन्य स्थान पर जाकर फिर बारदात करना

पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में गठित टीम के द्वारा सायवर सैल की मदद से आरोपियो की पतारसी की गई जिसमें घटना के मुख्य आरोपी रुपसिंह भील को ग्राम मोगियावे से पकडाया गया आरोपी रूपसिंह भील से पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अपने साथियों के साथ दिनांक 26.10.2022 की रात्रि को की गई नकबजनी एवं दिनांक 30.10.2022 को की गई नकबजनी में मोटर साईकिल चुराना स्वीकार किया गया एवं अपनी टीम के साथ राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के राजगढ, गुना व आसपास के जिलों में मोटर साईकिल चोरी करना व अन्य वारदातों को अंजाम देना कबूल किया । आरोपी रूपसिंह भील के कब्जे से आदर्श नगर कालोनी से चुराये गये सोने चांदी के जेवरात एक अंगूठी, दो कानों के कुंण्डल, चांदी के पायजेब, रकडी एवं नगदी 2000 रुपये जप्त किये गये एवं साथी आरोपियों के साथ चुराई गईं 8 मोटर साईकिल अपराध धारा 379 भादवि, 41(1-4), 102 जाफौ. में जप्त की गईं एवं रूपसिंह की निशादेही से साथी आरोपी गुड्डा उर्फ अजवान एवं पहलवान भील को भी गिरफ्तार किया गया।

आरोपी गुड्डा उर्फ अजवान भील से आदर्श नगर कालोनी से चुराये गये सोने चांदी के जेवरात एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की अंगूठी, बर्तन एवं नगदी 2000 रुपये जप्त किये गये एवं साथी आरोपियों के साथ चुराई गईं 4 मोटर साईकिल अपराध धारा 379 भादवि, 41(1-4), 102 जाफौ. में जप्त की गईं ।

आरोपी पहलवान भील से आदर्श नगर कालोनी से चुराये गये सोने चांदी के जेवरात एक मंगलसूत्र, दो कानों की बालियाँ, 10 जोड बिछुडी एवं नगदी 3000 रुपये जप्त किये गये एवं साथी आरोपियों के साथ चुराई गईं 8 मोटर साईकिल अपराध धारा 379 भादवि, 41(1-), 102 जाफौ. में जप्त की गईं । आरोपी पहलवान द्वारा एक-एक मोटर साईकिल सोनू व हेमराज को बेचना बताने पर एक- एक मोटर साईकिल सोनू व हेमराज से अपराध धारा 379 भादवि, 41(1-4), 102 जाफौ. में जप्त की गईं ।

उक्त आरोपीगण अंतर्राज्यीय चोर गिरोह होकर आसपास के क्षेत्रों में काफी लम्बे समय से चोरी नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे थे जिनको वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में विधिवत गिरफ्तार कर 23 मोटर साईकिल व 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा किया गया है । घटना के अन्य साथी आरोपी अपनी सकूनत से फरार हैं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक व्यक्ति पर दस- दस हजार रुपये के ईनाम की उदघोषणा की गई है पुलिस टीम द्वारा 23 मोटर साईकिलें कुल कीमती 16 लाख 10 हजार रुपये एवं सोने चांदी के जेवरात व नगदी सहित दो लाख रुपये , कुल कीमती 18 लाख 10 हजार रुपये का जप्त किया गया है ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उनि. मोहरसिंह मंण्डेलिया, उनि. दीपांकर गौतम, उनि. विष्णु मीणा ,उनि. जगदीश गोयल, प्रआर. 181 देवेन्द्र सिंह मीना, प्रआर. 544 शैलेन्द्र सिंह बैस, आर. 656 संदीप दांतरे, आर. 940 योगेन्द्र सिंह, आर.1018 विक्रम भिलाला, आर. 814 गजराज सिंह, आर. 705 देशराज, आर.759 दिनेश किरार, आर. 524 रामकुमार रघुवंशी, आर. 50 रवि मौर्य, आर. 454 रामदीन धाकड, आर.190 विक्रम धाकड, आर. 890 चन्द्रेश कुशवाह, आर. 271 हरगोविन्द विश्वकर्मा, चालक प्रआर. 54 संजय वाथम, थाना ब्यावरा का समस्त स्टाफ एवं सायवर सैल की टीम के आर.252 शशांक, आर.594 जयप्रकाश, म.आर.493 रश्मि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

जप्तशुदा वाहनों की सूची –

क्रं. वाहन का प्रकार रजिस्ट्रेशन नम्बर चैचिस नम्बर इंजन नम्बर

1. मो.सा. होण्डा शाईन सीबी 125 ब्लैक कलर MP09QS1782 ME4JC733AG8001872 JC73E80020154
2. मो.सा. हीरो स्पेलेण्डर ब्लैक RJ20XS2354 MBLHAW085K4M13388 HA10AGK4M25713
3. मो.सा. बजाज डिस्कर ब्लैक परपल MP39MF3664 MD2A14AZ5CWG33971 JBZWCG08447
4. मो.सा. हीरो एचएफ डिलक्स RJ18SU9685 MBLHA11AZG4M06271 HA11EKG4M06640
5. मो.सा. हीरो पैशन प्रो ब्लैक कलर RJ01DS2845 MBLHA10BSF4G02024 HA11EPK4F06014
6. मो.सा. एचएफ डिलक्स ब्लैक रेड NOT FOUND घिसा हुआ है HA11EPH4J03429
7. मो.सा. एचएफ डिलक्स ब्लैक रेड MP39MR2192 MBLHAW021KHJ04361 HA11ENKHJ11810
8. मो.सा. हीरो स्पेलेण्डर प्लस ब्लैक सिल्वर कलर RJ17SX7454 MBLHA112L4C02509 HA11EVL4C02315
9. मो.सा. हीरो स्पेलेण्डर ब्लू कलर RJ08SW6445 MBLHAW097K4B13847 HA10AGK4B27146
10. मो.सा. बजाज पल्सर 150 सीसी ब्लैक रेड कलर RJ08ST7602 MD2A11CY4HRF38407 DHYRHF24650
11. मो.सा. बजाज पल्सर ब्लू ब्लैक कलर 150 सीसी RJ20QS5398 MD2A11CY0JRC28857 DHYRJC02993
12. मो.सा. होण्डा सीबी शाईन सिल्वर कलर MP39MR2461 ME4JC65CHKDO45714 JC65EDO153565
13. मो.सा. हीरो एचएफ डिलक्स ब्लैक रेड NOT FOUND MBLHAR239H9D43895 HA11ENH9D25485
14. मो.सा. हीरो स्पेलेण्डर प्लस ब्लैक कलर RJ20BA4075 MBLHAW124M4F17161 HA11EYM4F11365
15. मो.सा. हीरो एचएफ डिलक्स RJ20DS9510 MBLHA11AZF4J04704 HA11EKF4J04876
16. मो.सा. हीरो एचएफ डिलक्स ब्लैक रेड RJ17SZ0998 MBLHAW130L4L03692 HA11EWL4L03739
17. मो.सा. हीरो स्पेलेण्डर प्लस ब्लैक कलर RJ28SS8767 MBLHAR08XJ4D09238 HA10AGZ4D18889
18. मो.सा. हीरो एचएफ डिलक्स RJ28SU6990 MBLHAC020K4C03343 HA11EMK4C03317
19. मो.सा. हीरो स्पेलेण्डर ब्लैक RJ17SP1106 MBLHA10CGG4B04020 HA10ERG4B03976
20. मो.सा. हीरो एचएफ डिलक्स MP08MP9014 MBLHA11ATGGJ14366 HA11EJGGJ14037
21. मो.सा. हीरो स्पेलेंण्डर ब्लैक सिल्वर NOT FOUND घिसा हुआ घिसा हुआ
22. मो.सा. एचएफ डिलक्स ब्लैक कलर MP28MQ7977 MBLHA11ATG9F39945 HA11EJG9F41095

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |