कमिश्नर श्री यादव ने अंजुमन, संजय गांधी उद्यान वेक्सिनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया

उज्जैन 21 जून। उज्जैन संभाग आयुक्त श्री संदीप यादव ने आज से प्रारंभ हुए वैक्सीनेशन महाअभियान के सन्दर्भ में जिले के अंजुमन स्कूल व संजय गांधी उद्यान में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सेंटर्स पर किसी को ज्यादा समय इंतजार ना कम ना करना पड़े। इसका ध्यान रखें। साथ ही बैठने के लिए कुर्सियों की भी पर्याप्त व्यवस्था हो। इस दौरान उन्होंने वहां पर वैक्सीनेशन के लिए उपस्थित लोगों से भी चर्चा की। साथ ही ऐसे लोगों से भी चर्चा की जिनका वैक्सीनेशन लग चुका था। उनसे पूछा गया कि तुम्हें वैक्सीन के पश्चात कोई तकलीफ तो नहीं है। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र में निर्मित किए जा रहे युवराज क्लब में लॉन टेनिस एसोसिएशन एवं बैडमिंटन एसोसिएशन का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मनोज पुष्प, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी, सीईओ जिला पंचायत श्री गुप्ता, मंदसौर एसडीएमसी श्री बिहारी, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |