पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की याद में पुलिस लाईन पांढुर्णा स्थित परेड ग्राउंड में शहीद दिवस परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई। इसके बाद 01.09.2023 से 31.08.2024 तक देश में विभिन्न प्रदेशों के 216 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी जिसमें मध्यप्रदेश के 23 पुलिसकर्मियों के नाम भी शामिल है, का वाचन किया, जिन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधीक्षक महोदय सुंदर सिंह कनेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज कुमार सोनी एवं अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र एवं फूलों की माला चढ़ाकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही शहीद दिवस के महत्व को समझाया गया।

बता दें कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जवानों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। लेकिन हमारे जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया, जिसमें सीआरपीएफ के 10 जवान शहीद हो गए। उन्ही की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

उक्त शहीद दिवस परेड समारोह में जिला कलेक्टर अजय देव शर्मा, पुलिस अधिक्षक महोदय सुन्दर सिंह कनेश , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीरज कुमार सोनी, पांढुर्णा विधायक निलेश उइके, समस्त एसडीओपी जिला पांढुर्णा, समस्त थाना प्रभारी, समस्त ऑफिस स्टाफ, पुलिस लाइन एवं SAF बल, गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु  उपस्थित हुए।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर सख्ती के साथ कार्यवाही करें – शाजापुर कलेक्टर सुश्री बाफना ने दिए साप्ताहिक बैठक में निर्देश     |     Shajapur वाहनों से शमन शुल्क राशि 12 हजार रूपये वसूल की     |     पांढुर्णा : पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि     |     उज्जैन में भी साधु-संतों और महंत के लिए स्थायी आश्रम बनाए जाएंगे: सीएम मोहन यादव     |     जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में MP के इंजीनियर ने गंवाई जान, पलक झपकते ऐसे आई मौत     |     छतरपुर पुलिस ने पकड़े गांजे के पेड़, आरोपी गिरफ्तार     |     MP में महिला वर्कफोर्स के रिसोर्स पूल तैयार करने के लिए जल्द बनेगा ऑनलाइन पोर्टल- मंत्री निर्मला भूरिया     |     इंदौर में सगे भाइयों ने मिलकर पड़ोसी युवक को मारे चाकू, घायल का इलाज जारी     |     डिंडोरी के कलेक्ट्रेट में निकला कोबरा सांप, मचा हड़कंप     |     10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं, हर कोई कब्र में समा जाएगा…एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी     |