पंचायत सचिव का वाट्सएप हैक, अपलोड किए अश्लील फोटो

भोपाल। जिले की ग्राम पंचायत ओंकारा सेवनिया के सचिव का वाट्सएप हैक कर एक समूह में अश्लील फोटो अपलोड करने का मामला सामने आया है। इसकी जानकारी सचिव को परिचितों के माध्यम से लगी तो उन्होंने साइबर क्राइम ब्रांच के थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

यह है मामला

ग्राम पंचायत ओंकारा सेवनिया के सचिव अंतर सिंह ने गुरुवार को थाने में शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके वाट्सएप का हैक कर लिया गया। इतना ही नहीं, उनके द्वारा बनाए गए एक वाट्सएप समूह में अश्लील फोटो भी अपलोड किए गए हैं। इस बारे में उनको परिचितों ने जानकारी दी, तब उनको यह पता चला। उन्होंने वाट्सएप देखा तो वह बंद हो गया था, उन्होंने दोबारा से चालू किया।
उन्होंने बताया कि उनके द्वारा न तो किसी प्रकार का कोई अज्ञात एप इंस्टॉल किया गया और न ही उनके द्वारा किसी अज्ञात को कोई ओटीपी दिया गया। इसके बाद भी उनके वाट्सएप खाता को हैक कर लिया गया। फरियादी सचिव का कहना है कि उनकी छवि खराब करने की नीयत से यह कार्य किया गया है। मामले की शिकायत जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह से भी की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर वाट्सएप पर अश्लील फोटो किसने अपलोड किए हैं।
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बढ़ी हुई बीमा राशि कम करने हेतु शाजापुर जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आभार पत्र ,निशुल्क बीमा की मांग पुनः दोहराई पत्रकारों को आयुष्मान योजना में शामिल किया जाय…!     |     बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने के लिये सामूहिक प्रयास जरूरी- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु.     |     शाजापुर कलेक्ट्रेट में जिला सहकारी बैंक की 106 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न     |     कलेक्टर सुश्री बाफना ने जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर मरीजों के उपचार का जायजा लिया     |     उमरिया में ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइन टूटने से रेल यातायात प्रभावित, ट्रेनें रद     |     पंचायत सचिव का वाट्सएप हैक, अपलोड किए अश्लील फोटो     |     शिवपुरी में ट्रक ने लगाए ब्रेक पीछे से घुस गया लोडिंग वाहन, चालक घायल     |     दतिया में ग्वालियर – झांसी हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत     |     मुरैना के रैपुरा गांव में घुसा तेंदुआ, एक भैंस दो बकरियों को बनाया शिकार     |     राहुल पर बयानबाजी के विरोध में युवक कांग्रेस का निवाड़ी में अनोखा विरोध प्रदर्शन     |