कोरोना कर्फ्यू का पालन करें और अनावश्यक घरों से बाहर न निकले कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने नागरिकों से की अपील

देवास | 05-मई-2021
0
जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला द्वारा सम्पूर्ण जिले में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है। साथ ही राजस्व, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को सतत रूप से क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कोरोना कर्फ्यू का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री शुक्ला ने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना कर्फ्यू और शासन के दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करें। हम सभी को मिलकर कोरोना संक्रमण की चेन को तोडना है, यह घरों में रहकर ही संभव है।
कलेक्टर श्री शुक्ला ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी जरूरी सावधानियां बरतें। मास्क लगाए, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहे। उन्होंने होम आइसोलेशन में रह रहें नागरिकों से कहा कि प्रोटोकोल अनुसार दवाई, संतुलित भोजन, तरल पेय आदि लेते रहें और सकारात्मक रहें। कोरोना के लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सक को दिखाएं और उनके परामर्श अनुसार टेस्ट कराएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लक्षण नहीं है और उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आती है तो तुरंत उपचार प्रारंभ करें। घर में अलग रहने की व्यवस्था नहीं होने पर कोविड केयर सेंटर पर भर्ती रहें ताकि अन्य परिवारजनों को संक्रमण न हो।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |