जनता कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही होगी 7 मई से धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज होंगे एवं खुली जेल में भेजा जाएगा कलेक्टर ने दिए निर्देश

उज्जैन | 06-मई-2021
कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए संपूर्ण उज्जैन जिले में धारा 144 के तहत जनता कर्फ्यू लागू है। किंतु यह देखा जा रहा है कि कई लोग बिना कारण के ही मोटरसाइकिल पर यहां वहां घूम रहे हैं और बहानेबाजी कर रहे हैं।इस कारण से कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने इस संबंध में सख्त हिदायत देते हुए अधिनस्थ इंसिडेंट कमांडर ,स्पाट फाइन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को कहा है कि वे 7 मई से अकारण घूमने वाले व्यक्तियों पर धारा 188 की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज करें एवं खुली जेल में भेजने की कार्रवाई करें।
कलेक्टर ने निर्देश दिए है कि कोरोना कार्य मे लगे शासकीय सेवक, चिकित्सा कर्मी, औद्योगिक श्रमिकों, मेडिकल इमरजेंसी व टीकाकरण के अलावा बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के विरुद्ध धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए एवं खुली जेल में निरुद्ध किया जाए। कलेक्टर ने साथ ही आमजन से आह्वान किया है कि वे बिना कारण के घर के बाहर ना निकले और घर में ही रहकर कोरोना से सुरक्षित रहें। संक्रमण जिले में तेजी से फैल रहा है और इससे बचने का एक मात्र उपाय घर में रहना है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |