जब सारा गांव बना ‘दुशासन’… पति के सामने पत्नी का किया चीरहरण, जमुई में जानवर क्यों बन गए लोग?

अब द्रौपदी प्रश्न न पूछेगी, उसे खुद प्रश्न बनना होगा कलयुग मैं गिरधर न आयेंगे, उसे स्वयं कृष्ण बनना होगा…

द्वापर युग कि महाभारत को आज भी ग्रंथों का ग्रंथ माना जाता है. कहा जाता है कि महाभारत का एक-एक प्रसंग कलयुग में होने वाली बातों को दिखाता है. खुद भगवान श्री कृष्ण ने कहा था कि कलयुग में अपराध इतना चरम पर होगा कि हर शख्स खुद में एक असुर बन जाएगा… जब ये सारी बातें पढ़ो तो लगता है कि ये महज बातें और कहावतें नहीं हैं, बल्कि ये चरितार्थ होती हैं आज के कलियुग पर. हैरानी होती है ये बात सोचकर भी कि आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं जो मानवीय मर्यादाओं को लांघना किसी तरह का अपराध नहीं समझते. ताजा मामले सामने आया झारखंड के जमुई से जहां एक दो लोग नहीं बल्कि पूरा का पूरा गांव ही दुशासन बन गया.

महिलाओं के प्रति अपराधों पर नकेल कंसने की तैयारी भले कितनी ही सरकारें कर लें, लेकिन महिलाओं के प्रति इस तरह के जघन्य अपराध रुकने का नाम नहीं लेते. शायद वाकई ये वक्त ऐसा है जहां कोई गिरधर द्रोपदी की मदद के लिए नहीं आएंगे, बल्कि खुद द्रोपदी को कृष्ण बनना पड़ेगा. बिहार के जमुई के झाझा के एक गांव में ग्रामीणों ने पति-पत्नी को जूते की माला पहनाकर और उनके बाल काटकर ढोल-नगाड़े के साथ गांव में घुमाया. इतने से जब उनका मन न भरा तो वह नीचता पर उतर आए.

पति के सामने उतार दी पत्नी की साड़ी

पूरे गांव के सामने ग्रामीणों ने पत्नी की साड़ी को खींच कर उतार दिया. गांववालों ने महिला पर आरोप लगाया कि उसका किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई थी. प्रेम-प्रसंग के मामले को लेकर गांव में पंचायत हुई थी. इसके बाद वह वापस आ गई और पति ने उसे वापस अपने साथ रख लिया. पति-पत्नी के बीच तो आपसी सहमती बन गई लेकिन सारा गांव दोनों से खफा हो गया. ग्रामीणों ने दोनों पति-पत्नी के साथ महिला के प्रेमी को भी सजा देने की प्लानिंग की. लेकिन, महिला का प्रेमी वहां से फरार हो गया.

समाज में गंदगी फैलाने का लगाया आरोप

ग्रामीणों ने पति-पत्नी पर समाज में गंदगी फैलाने का आरोप लगाकर दोनों के घर से उन्हें खींचकर बाहर निकाला. उसके बाद दोनों को मारते-पीटते उन्हें जूतों की माला पहनाई. बैंड बाजे को भी बुलाया गया. उसके बाद दोनों को पूरे गांव में घुमाकर उनका जूलूस निकाला गया. लोगों ने दोनों के सिर के बाल भी काट दिए. लोगों ने उसके पति के सामने महिला की साड़ी खींचकर उतार दी. इस घटना ने जमुई को झकझोर कर रख दिया है. घटना के बारे में पता चलने के बाद पुलिस-प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए. गांव में पहुंची पुलिस ने तुरंत गांव के दर्जन भर लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया और साथ ले गई. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है और दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |