मोहर्रम की आठ तारीख को निकला एशिया के सबसे बड़े बड़े दुलदुल का जुलूस, किला रोड पर लगाई गई दौड़,वीडियो देखें

वीडियो देखें👇👇

शाजापुर। मोहर्रम की आठ तारीख को अकीदतमंदों के कांधों पर सवार होकर एशिया के सबसे बड़े दुलदुल निकले। परंपरानुसार एशिया के सबसे बड़े दुलदुल का मोहर्रम की आठ तारीख सोमवार को जुलूस निकाला गया। जुलूस देररात करीब 11 बजे हुसैनी चौक से शुरू हुआ, जो नगर के सिंधी मार्केट, आजाद चौक, मीरकला बाजार, कसाईवाड़ा, किला रोड होता हुआ पुन: देररात 4:30 बजे हुसैनी चौक पहुंचकर संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि मोहर्रम का पर्व इंसानियत के लिए करबला में शहीद हुए रसूले पाक के नवासे और उनके अजीजों की याद में मनाया जाता है। दस दिवसीय इस मातमी पर्व पर मुस्लिमजन शोहदा-ए-करबला को याद कर उनके नाम पर लंगर लूटाते हैं और हर साल की तरह इस साल भी पुरानी परंपराओं के चलते हलीम का लंगर लूटाया जा रहा है। साथ ही दूध और शरबत पिलाकर हजरत इमाम हुसैन को याद किया जा रहा है। साथ ही मोहर्रम की आठ तारीख को परंपरानुसार दुलदुल का जुलूस बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाला गया निकल गया। इस दौरान किला रोड पर बड़े साहब की दौड़ भी लगाई गई जिसे देखने के लिए हजारों लोग शामिल हुए। इस दौरान मोहर्रम कमेटी के सदर इमरान खरखरे,मीडिया प्रभारी पत्रकार शफीक खान सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ ज़ह ओर समाजजन उपस्थित रहे।
पुलिस प्रसासन की व्यवस्था चाक चोबन्ध–# शाजापुर जिला मुख्यालय पर मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाएं चार सौ बंद दिखाई दी एडिशनल एसपीडीएस बघेल अपने बल के साथ एसपी यशपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व निर्देशन में पूरे समय शहर में व्यवस्थाओं को देखते रहे तो एसपी यशपाल सिंह राजपूत भी अपने टीम से हर पल की अपडेट लेते हुए दिखाई दिए।
प्रशासन की ओर से कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के नेतृत्व निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले अपनी राजस्व अमले की टीम के साथ ड्यूटी में मुस्तेद दिखाई दी

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

5000 के लिए पुलिस ने महिला को दिया जिंदगीभर का दर्द, बेटे की लाश को सीने से लगाकर बोली- लखनऊ ले जाएंगे तो देखना बोलने लगेगा     |     दिल्ली में लगा भीषण जाम, Uber ड्राइवर की ट्रैफिक में बिगड़ने लगी तबीयत, तभी महिला पैसेंजर ने संभाली कार की स्टीयरिंग, फिर…     |     पत्नी ने टेबल पर रख दी एसिड की बोतल, डॉक्टर पति पानी समझकर पी गया, फिर जो हुआ…     |     ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे…’, मेरठ में कथा के बीच अचानक ऐसा क्यों बोले बाबा बागेश्नर?     |     झारखंड में 7 IPS अधिकारियों का अचानक ट्रांसफर, किसे कहां मिली पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट     |     क्या LAC पर सुधर रहे हैं संबंध? जानिए भारत और चीन के बीच किन बातों पर बनी सहमति     |     महिला मजिस्ट्रेट के बाल खींचे, कपड़े फाड़े फिर सड़क पर पटका… आरा में दबंगों ने मचाया तांडव     |     दिल्ली के अपोलो अस्पताल को 1 रुपये लीज पर मिली थी जमीन, एम्स को सौंपने की चेतावनी क्यों दी गई?     |     रेप केस में इलाहाबाद हाई कोर्ट की जिस टिप्पणी पर हुआ था विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने उस पर लगाई रोक     |     जितने मंदिर उतने ढूंढेंगे और दुनिया को दिखाएंगे… संभल पर सीएम योगी की दो टूक     |